अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार

by khabarchaumasa

चमोली : गोपेश्वर नगर के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र पपियाणा के राजस्व की सीमा में जमुना पाणी तोक (केन्द्रीय विद्यालय के समीप) स्थित वन पंचायत की भूमि पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और अवैध अस्थाई निर्माण को प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया है।

मंगलवार को उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली राज कुमार पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन पंचायत की भूमि से 5.0 नाली भूमि को खाली करवाया और अतिक्रमित भूमि पर निर्मित दीवारो, चार दीवारी को जमींदोज किया गया।

इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक पपियाणा, राजस्व निरीक्षक चमोली दलवीर चौहान, एसओ थाना गोपेश्वर विनोद चौरसिया, रेंजर वन विभाग डबल सिंह खाती मौके पर उपस्थित थे।

 

Related Posts